April 11, 2025

काव्य दीप सम्मान के लिए प्रविष्टि आमंत्रित

मातृभाषा उन्नयन संस्थान करेगा नवोदित मंचीय कवियों को सम्मानित, प्रविष्टि आमंत्रित

इन्दौर। हिन्दी कवि सम्मेलन अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस शताब्दी वर्ष की स्मृतियों को स्थायी बनाने के उद्देश्य से कवि सम्मेलन की नवांकुर पीढ़ी को मातृभाषा उन्नयन संस्थान ‘काव्य दीप सम्मान’ से सम्मानित कर उन्हें हिन्दी कवि सम्मेलन के शताब्दी वर्ष से जोड़ेगा।

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने बताया, ‘काव्य दीप सम्मान की स्थापना में देश के विभिन्न प्रान्तों से सौ नवांकुर कवियों का चयन किया जाएगा और उनके सम्मान के लिए विभिन्न स्थानों पर आयोजन होंगे, जिसमें उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान के लिए नवांकुर कवियों को 30 नवंबर तक अपना परिचय, फ़ोटो व एक वीडियो का लिंक सहित सम्पर्क सूत्र, पता इत्यादि Kavisammelanshatabdi@gmail.com पर मेल करना होगा। चयन मण्डल प्रविष्टि के चयन उपरांत सूचित करेगा।’

उन्होंने ये भी बताया कि ‘इस सम्मान हेतु आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष है। आवेदक के द्वारा बीते चार वर्ष में ही कवि सम्मेलनों में कविता पाठ करना आरम्भ किया गया हो। यह सम्मान पूर्णतः मंचीय कवियों के लिए ही है।’

काव्य दीप सम्मान समारोह का आयोजन देश के अलग-अलग प्रान्तों में मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा किया जाएगा। सम्मान के लिए प्रविष्टि पूर्णतः निःशुल्क है। समय सीमा में प्राप्त मंचीय कवियों की प्रविष्टियों पर ही चयन मण्डल चयन करेगा।